फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CPI(M) protests against Chief Election Commissioner in Nahan, burns effigy

Sirmour News: नाहन में सीपीआईएम का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
CPI(M) protests against Chief Election Commissioner in Nahan, burns effigy
नाहन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते सीपीआईएम कार्यकर्ता। संवाद
मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान की जा रही गड़बडिय़ों के विरोध में रविवार को नाहन के दिल्लीगेट पर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। इस दौरान सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।

सीपीआईएम के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि इससे आम लोगों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया को केंद्रीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार दिल्ली की सत्ता में आई तब से सारी सरकारी संस्थाओं को भाजपा के अधीन करने का कम किया। संविधान में चुनाव आयोग को एक स्वायत्त संस्था का रूप दिया गया ताकि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके लेकिन भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग की संप्रभुता को समाप्त कर आयोग को अपने अधीन लिया है और ये लोकतंत्र पर कुठाराघात है। 13 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को वोट के अधिकार से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआईएम ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और वोट काटने के लिए जिम्मेदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। चुनाव आयोग की संप्रभुता को बहाल किया जाए औरी आयोग गठन के लिए निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर आशीष कुमार, धनीराम, राम सिंह, बॉबी, जगदीश पुंडीर, आशा शर्मा, राकेश रमौल, हीरा सिंह, वंश समेत पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed