फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cow's milk will get 50 rupees, buffalo 60 rupees a liter from May 1

एक मई से गाय का दूध 50 व भैंस का 60 रुपये लीटर

Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cow's milk will get 50 rupees, buffalo 60 rupees a liter from May 1
पांवटा में बैठक के दौरान दुग्ध उत्पादक संघ पांवटा इकाई के पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक मई से गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। दुग्ध उत्पादक संघ पांवटा साहिब इकाई की शनिवार को बैठक हुई। इस दौरान दुग्ध उत्पादक संघ ने दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । इस निर्णय को अंतिम रूप देने के लिए 15 अप्रैल को एक विशेष बैठक दुग्ध उत्पादक संघ ने रखी है। अमरजीत सिंह बिट्टा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दूध के दाम बढ़ाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादकों का कहा कि पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा से भारी मात्रा में दूध, पनीर और खोया यहां पहुंचता है। बाहरी राज्यों से पहुंचने वाले दुध इससे तैयार होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए सरकार और विभाग निगरानी कमेटी गठित करें, ताकि उपभोक्ताओं को भी दुग्ध और इससे तैयार माल की गुणवत्ता का सही से पता चल सके। देश और प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के साथ ही पशुओं का चारा और दवाइयां भी काफी महंगी हो चुकी हैं। भूसे का रेट 1400 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है। पांवटा के आसपास क्षेत्रों में डेढ़ दर्जन डेयरी बंद हो चुकी हैं। अभी भी 6 दर्जन डेयरी संचालित हो रही हैं। दुग्ध उत्पादकों का कहना है कि उत्तराखंड की सोसायटियां क्षेत्र से गाय का दूध 25 से 30 रुपये तक खरीदती हैं। आसपास क्षेत्रों में 35 से 40 रुपये किलो तक बिक्री होती है। इसलिए दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक में एक मई से गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का 60 रुपये प्रति लीटर बेचने पर सहमति बनी है। इस दौरान संघ के पदाधिकारी कश्मीर सिंह, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, विरेंद्र सिंह, जयपाल शर्मा, हरजीत सिंह, अवतार सिंह, हरविंदर सिंह और संदीप शर्मा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed