फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 3

Sirmour News: ददाहू में राजस्व लोक अदालत में निपटाए 35 मामले

Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 3
ददाहू तहसील में राजस्व लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते तहसीलदार ददाहू जय सिहं ठाकुर। संवाद
सचित्र-
विज्ञापन


31 इंतकाल और भू-विवाद के चार मामले रहे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। सरकार की ओर से निर्धारित राजस्व लोक अदालत के चलते ददाहू तहसील के अंतर्गत 35 मामलों का निपटारा किया। इसमें 31 इंतकाल और भूमि विवाद से संबंधित चार अन्य मामले शामिल रहे। तहसीलदार कार्यालय ददाहू में तहसीलदार जय सिंह ठाकुर ने 9 व पटवार वृत्त कोटला मोलर में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने 22 इंतकाल को मौके पर ही तस्दीक किया। इसके अलावा राजस्व से जुड़े चार अन्य मामलों में भी सुनवाई करके उसका निपटान किया।


राजस्व लोक अदालत को लेकर ग्रामीण दुर्गम क्षेत्रों से इंतकाल करवाने के लिए तहसील कार्यालय और पटवार घर पहुंचे थे।

तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रत्येक माह के आखिरी दो दिन राजस्व लोक अदालतें लगाने के आदेश दिए हैं। लोगों की सुविधा के अनुरूप तहसील कार्यालय और पटवार घरों में ही लोगों के भूमि से संबंधित मामलों विशेष कर इंतकाल का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। ददाहू तहसील के अंतर्गत इस माह के पहले दिन 35 मामलों का निपटारा किया गया है, जिसमें इंतकाल के 31 मामले भी शामिल हैं। शेष बचे मामलों का अगले दिन वीरवार को निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed