फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Corona Yodgha Krishna is still fighting against every situation

कोरोना योद्घा कृष्णा आज भी हर परिस्थिति का डटकर कर रहीं मुकाबला

Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Corona Yodgha Krishna is still fighting against every situation
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर । - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। वैश्विक महामारी के दौर में बतौर स्वास्थ्य शिक्षिका सेवाएं दे रहीं कृष्णा राठौर प्रेरणास्रोत बन गई हैं। लॉकडाउन के दौर से लेकर अब तक स्वास्थ्य शिक्षिका कोरोना से बचाव को लेकर स्वास्थ्य खंड के हजारों लोगों को जागरूक कर चुकी हैं। वे चुनौतियों के बीच हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान क्वारंटीन लोगों के घर के हालात को देखते हुए राशन पानी का प्रबंध करने के साथ-साथ कृष्णा राठौर ने दिन-रात लोगों को सेवाएं दीं।
विज्ञापन

फील्ड में सेवाएं देने के बाद वह अपने घर पर बच्चों से भी अलग रहती थीं। धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में तैनात स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने महामारी के शुरूआती दौर में बाहर से आए लोगों को क्वारंटीन का जिम्मा संभाला। क्वारंटीन किए लोगों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बांटना, उनकी रिपोर्ट महकमे को देना, लोगों के घर जाकर सैंपलिंग के लिए तैयार करना और एंबुलेंस में उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था का कार्य बखूबी निभाया। स्वास्थ्य खंड में उन्होंने दो हजार से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया। बता दें कि धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में नाहन तहसील की दर्जनों पंचायतें शामिल हैं। कृष्णा राठौर कहती हैं कि आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि अब लोगों में कोरोना का डर खत्म हो गया है। लोग यह भूल रहे हैं कि इस महामारी से जान तक जा सकती है। सिरमौर में अब कोरोना के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस दिशा में व्यापक स्तर पर अभियान चलाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed