{"_id":"60b62f8b8ebc3e29c02638fc","slug":"corona-vaccine-given-to-126730-people-so-far-nahan-news-sml372144140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 126730 लोगों को दी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 126730 लोगों को दी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिले में अब तक सवा लाख लोगों को कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है। प्रशासन ने वैक्सीनेशन कार्य के व्यवस्थित तरीके से संचालित होने का दावा किया है। अभियान के तहत अभी तक टीकाकरण की 126730 खुराक लोगों को दी गई हैं।
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण में जिले का प्रदर्शन अभी तक काफी बेहतर रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में 31 मई तक 103417 लोगों को पहली खुराक और 23313 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 30521 को पहली जबकि 8777 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं, 45-60 वर्ष आयु वर्ग में 51039 लोगों को पहली और 6714 लोगों को दोनों खुराकें दे दी गई हैं।
हेल्थ केयर वर्कर श्रेणी में जिले के 6765 लोगों को पहली और 5170 को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (फ्रंटलाइन वर्कर) की श्रेणी में 7281 लोगों को पहली और 2652 को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। जिले में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 31 मई तक 9631 लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इस वर्ग के लिए 31 मई को 20 स्थानों पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में 1820 लोगों को पहली खुराक दी गई। डॉ. परूथी ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। टीकाकरण में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्होंने स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं इस अभियान से जुड़े सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की है। कहा कि सबके समन्वित प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है और आगे भी इस कार्य को व्यवस्थित तरीके से जारी रखा जाएगा। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी लोगों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें बधाई दी।