{"_id":"61361f758ebc3ec7722ac65a","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml382891016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमओ डॉ. अजय देयोल, डॉ. आशुतोष और डॉ. हिमांशु सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमओ डॉ. अजय देयोल, डॉ. आशुतोष और डॉ. हिमांशु सम्मानित
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
पांवटा साहिब में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी।
- फोटो : NAHAN
Link Copied
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोरोनाकाल और टीकाकरण में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने पर बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल की टीम को सम्मानित किया गया। बेहतर सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, पांवटा नप कर्मी, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विभाग के पुरुष-महिला कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
पांवटा विस क्षेत्र के पुरुवाला में सोमवार को सम्मान समारोह हुआ जिसमें बीएमओ राजपुर डॉ.अजय देयोल, डॉ. आशुतोष और डॉ़ हिमांशु को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही फार्मासिस्ट उदयवीर ठाकुर, आशा कार्यकर्ता जसबीर कौर, रेखा देवी, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता शशि कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मीना देवी और नगर परिषद पांवटा के सफाई कर्मचारी रामदयाल और भरत कुमार को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कोरोना काल और टीकाकरण में उल्लेखनीय सेवाएं देने वालों को भी सम्मानित किया गया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट समेत कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने की तैयारियां पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के टीकाकरण की तरह की दूसरे चरण में भी टीमें पूरा उत्साह दिखाएं जिससे कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।