फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

कालाअंब में टूट रहे कोविड नियम, लोग भूले मास्क पहनना

Wed, 25 Aug 2021 12:05 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
कालाअंब के मोगीनंद इलाके में बिना मास्क के घूमते लोग। - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर) औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो सामाजिक दूरी जैसे नियमों का पालन किया जा रहा है और न ही लोग मास्क पहन रहे हैं। हाल ही में इलाके में टीकाकरण का पहला चरण पूरा होते ही लोग कोरोना नियमों का पालन करना ही भूल गए हैं। हालांकि, औद्योगिक क्षेत्र में पहले से ही 80 फीसदी लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कई लोगों को टीके का पहला डोज लगने के बाद अब नियम तोड़ने वालों की संख्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

जबकि, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जरूरी हिदायतें जारी की गई हैं। यहां तक कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है लेकिन धरातल पर इन हिदायतों का असर शून्य है। लोग बेखौफ होकर सड़कों पर बिना मास्क के भीड़ लगाए देखे जा सकते हैं। ऐसे हालात में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के इंतजामों पर भी सवालिया निशान लगा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सैकड़ों की संख्या में प्रवासी भी रह रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी नियमों को दरकिनार करने में लगे हैं। कोरोना के बढ़ते खौफ के बीच भी लोग बेपरवाह होने लगे हैं। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी बनाए रखना निहायत जरूरी है। साथ ही हाथों को साबुन से बार-बार धोना जरूरी है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए विभाग की ओर से जारी जरूरी हिदायतों का पालन किया जाना चाहिए। तभी इस महामारी से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed