{"_id":"6122984f8ebc3e79a63cfc01","slug":"corona-in-sirmaur-nahan-news-sml381264983","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: सिरमौर में फिर घटने लगे कोरोना के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: सिरमौर में फिर घटने लगे कोरोना के मामले
विज्ञापन
corona in sirmaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद थमी कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है लेकिन सिरमौर जिले में पिछले तीन-चार दिनों से संक्रमण के मामलों में बेहद कमी दर्ज हुई है। दो दिन से जिले में संक्रमण का कोई भी मामला नहीं आया। जबकि कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों का आंकड़ा अधिक रहा। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या में घटकर 16 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 20 अगस्त को एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था, जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा छह था। इस दिन जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 24 पहुंची। 21 और 22 अगस्त को जिले में संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया। 21 अगस्त को दो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए और सक्रिय मामलों का आंकड़ा 22 पहुंचा।
22 अगस्त को मिली रिपोर्ट में भी किसी व्यक्ति के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि नहीं हुई है। आज जिले में आरटीपीसीआर के 129 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। हालांकि, आज ठीक होने वालों का आंकड़ा सात रहा। जिले में अब संक्रमण की चपेट में आए सक्रिय मामलों की संख्या 16 रह गई है। सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि संक्रमण के मामले कम हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करें। भीड़ में जाने से परहेज करें और नियमित रूप से हाथों को बार-बार धोते रहें। उन्होंने कहा कि घर से बाहर बिना मास्क के न निकलें। तभी हम कोरोना को जड़ से खत्म कर सकते हैं।