फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona in sirmaur

कोरोना का सुरक्षा कवच लेने को 9296 लोगों ने लगवाया टीका

Wed, 23 Jun 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
corona in sirmaur
नाहन के आयुष अस्पताल में कोरोना बचाव का टीका लगवाती एक युवती। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर की जनता कोरोनो संक्रमण से बचाव के लिए बने टीके का महत्व समझ गई है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग जागरूक हैं। कोरोना संक्रमण को हराने के लिए कोविशील्ड रूपी सुरक्षा कवच लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को जिले में रिकॉर्ड 131 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 9296 लोगों ने कोविशील्ड की पहली डोज लगाई।
विज्ञापन

सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं। 50 केंद्रों में लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बुधवार को सुबह के दो घंटों में टीका लगाने के लिए मारामारी रही। सुबह नौ बजे ही लोग टीकाकरण केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों में ठीकठाक भीड़ देखने को मिली। सतौन में तो सामाजिक दूरी के नियम ही दर किनार हो गए।
विज्ञापन

नाहन के आयुर्वेदिक अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां सुबह 12 बजे तक लंबी लाइन लगी रही। लोनिवि, नगर परिषद के कार्यालय और मेडिकल कॉलेज में भी टीका लगाने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ा। सिरमौर के शिलाई, सराहां, ददाहू में भी सुबह के समय लोगों की ठीकठाक भीड़ जुटी। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने कहा कि बुधवार को जिले में सात हजार लोगों का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसकी अपेक्षा आज 9296 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण प्रतिशतता 131 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बॉक्स के लिए---------
पंजीकरण का झंझट खत्म होने से भी आई तेजी
जिले में दो दिनों से टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। जिले में लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग का झंझट खत्म कर दिया है। ऐसे में लोग अपना आधार आदि लेकर सीधा टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा स्थानीय पंचायत की ओर से भी ग्रामीणों को पहले ही सूचना दी जा रही है।

----------------
आज से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण
जिले में टीकाकरण के लिए तीन-तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को अब 44 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed