फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   corona curfew in sirmaur

पांच बजे तक खुले बाजार, उमड़ी खरीदारों की भीड़

Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona curfew in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने के पहले ही दिन सोमवार को सिरमौर के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कर्फ्यूू लगने के लगभग 38 दिन के बाद शाम पांच बजे तक बाजार खुले रहे। विभिन्न स्थानों पर खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कई स्थानों पर गलत तरीके से वाहन खड़े किए गए। पुलिस ने ऐसे वाहनों के चालान भी काटे। खरीदारी के लिए आए लोग सामाजिक दूरी के नियमों का पाहन करते हुए नजर नहीं आए।
विज्ञापन

सरकारी आदेश के अनुसार कोरोना कर्फ्यूू में छूट मिल गई है। दोपहर दो बजे की बजाय सोमवार को शाम पांच बजे तक बाजार खुले रहे। सुबह और शाम के समय बाजार में ठीक-ठाक चहल पहले देखने को मिली। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण लोग खरीदारी को निकले। सब्जियों की दुकानों में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली लेकिन सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया जो कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों को प्रभावित कर सकता है। दुकानों के आगे भी इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां तक कि बाजार में निकले लोग मास्क पहनने में भी खामियां बरत रहे हैं। कोई ठोडी पर मास्क लगाकर चल रहा है तो कोई मुंह तक ही मास्क लगा रहा है। कई दुकानदार भी अपनी दुकानों में मास्क ठोडी पर लगाकर बैठे हुए देखे गए।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
कोरोना संक्रमण का प्रभाव इस महीने हुआ कम : डॉ. पराशर
सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव पिछले महीने की अपेक्षा इस महीने काफी कम हुआ है लेकिन खत्म नहीं हुआ। हमें अभी भी सचेत रहने की आवश्यकता है। कोरोना से बचाव के लिए हमें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ-साथ मास्क भी सही तरीके से पहनना चाहिए। साथ ही अपने हाथों को बार-बार धोते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed