फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cooked by fire on 10 bighas of land

कीतरपुर में आगजनी से 10 बीघा भूमि पर लगी गेहूं जलकर राख

Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cooked by fire on 10 bighas of land
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही आग की घटनाएं सामने आने लगी हैं। कीतरपुर-भगवानपुर गांव में रविवार देर शाम लगी आग से गेहूं की तैयार खड़ी फसल राख हो गई। दस बीघा से अधिक भूमि पर गेहूं फसल जल जाने से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के भगवानपुर-कीतरपुर गांव में रविवार देर शाम को अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग बलजीत कौर पत्नी गोरखनाथ, तरसेम लाल, दिलशाद, अशरफ, शाहीद कान, लतीफ और जबीश के खेतों में फैलने लगी। यह फसल काटने के लिए तैयार खड़ी थी। गेहूं सूखी होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। लोगों ने अग्निशमन विभाग केंद्र पांवटा को सूचित किया और ग्रामीण खुद भी आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में करीब दस बीघा से अधिक भूमि पर गेहूं फसल जल गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग रही है। वर्ष 2021 में भी 75 से 85 बीघा भमि पर गेहूं की फसल को क्षति पहुंची थी। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से आग्रह किया है कि गेहूं की फसल तैयार होने से पूर्व खेतों के आसपास से गुजरने वाली लाइन ठीक किया जाए, जिससे किसानों की कठिन परिश्रम से तैयार फसल को आग से बचाया जा सके।
विज्ञापन

पांवटा साहिब फायर स्टेशन प्रभारी राजकुमार कहा कि कीरतपुर-भगवानपुर गांव में आग की सूचना मिलने पर पांवटा साहिब केंद्र से टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने आग पर काबू पाकर करीब पांच लाख से अधिक की संपत्ति को आग के बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed