{"_id":"690ca7ee6a86f2f6d30d9bd0","slug":"construction-of-phatti-patel-college-will-be-completed-soon-vikramaditya-nahan-news-c-177-1-nhn1001-163988-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"फट्टी-पटेल कॉलेज का जल्द होगा निर्माण पूरा : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फट्टी-पटेल कॉलेज का जल्द होगा निर्माण पूरा : विक्रमादित्य
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जिला स्तरीय एकादशी मेला में में सम्मानित करते स्थानीय ल
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एकादशी मेले का किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
सर्वोदय सांस्कृतिक दल किरयाला का करेगा मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के देवठी मझगांव में तीन दिवसीय जिला स्तरीय एकादशी मेला वीरवार से शुरू हो गया। मेले का लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें लोइया, शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने अभिनंदन पत्र भी भेंट किया।
रूद्र महाराज एकादशी मेले का रूद्र महाराज मेला समिति देवठी मझगांव की ओर से आयोजन किया जा रहा है। मेले के मुख्य आकर्षण के रूप में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें देवठी मझगांव के युवाओं द्वारा सर्वोदय सांस्कृतिक दल के बैनर तले किरयाला का रंगारंग मंचन किया जाएगा।
विक्रमादित्य ने जनसभा में कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में मेले और त्योहार हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और मिट्टी से जोड़े रखने में अत्यंत कारगर हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले मेलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि फट्टी-पटेल कॉलेज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है। निर्माण कार्य में देरी पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि 14 किलोमीटर धामला-धनच चौखड़िया सड़क मार्ग और 8 किलोमीटर टालीभूज्जल सड़क का निर्माण पूर्ण कर लिया है। लिंक रोड ठारू का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए मात्र चार सड़कें भेजी गई हैं। इनमें सबसे बड़ी प्राथमिकता छैला-यशवंतनगर सड़क को दी गई है। इसकी लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई है।
कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने समस्याएं और मांगे मंत्री के समक्ष रखीं।
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, एसडीएम राजगढ़ राज कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल, पद्मश्री विद्यानंद सरैक समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।