फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   constable bharti

Sirmour News: 214 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
constable bharti
नाहन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लंबी कूद लगाती महिला अभ्यर्थी। संवाद
सचित्र...
विज्ञापन

214 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा

1100 में से 809 महिला प्रतिभागी हुईं शामिल
नाहन में चल रही कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 1,088 कांंस्टेबल पद भरने की प्रक्रिया के तहत नाहन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में दूसरे दिन बुधवार को 214 महिलाओं ने पास की। 1100 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें 809 भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुईं।

चंबा ग्राउंड में सबसे पहले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। चंबा मैदान में लंबाई की जांच के बाद ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और 800 मीटर दौड़ करवाई गई। वहीं चौगान मैदान में अभ्यर्थियों की 100 मीटर दौड़ हुई। वीरवार को 1100 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 11 से 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता प्रतियोगिता होगी। उसके बाद 15 से 20 फरवरी तक पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। पहले दिन मंगलवार को 814 महिला अभ्यर्थियों में से 165 परीक्षा पास की थी। चंबा ग्राउंड और चौगान मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती में दूसरे दिन 214 महिला अभ्यर्थियों में शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। उन्होंने बताया कि वीरवार को 1100 महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया है। भर्ती के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


...संवाद

नाहन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लंबी कूद लगाती महिला अभ्यर्थी। संवाद

नाहन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लंबी कूद लगाती महिला अभ्यर्थी। संवाद

नाहन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लंबी कूद लगाती महिला अभ्यर्थी। संवाद

नाहन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लंबी कूद लगाती महिला अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed