{"_id":"691c74d5d17a7516380ab932","slug":"computer-lab-begin-in-moginand-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-164915-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोगीनंद विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोगीनंद विद्यालय में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
विज्ञापन
मोगीनंद स्कूल में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन करते मुख्यातिथि। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में मंगलवार को एक एसी बनाने वाली कंपनी के सहयोग से विकसित की गई अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, उद्योग के प्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र और स्थानीय गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्लांट हेड गिरीश परूनडेकर और उप प्रबंधक एचआर जगदीश चंद शर्मा रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि इस कंप्यूटर लैब में आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, स्मार्ट डिजिटल टूल्स और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं।
लैब के शुरू होने से विद्यालय के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा और उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी। उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर लैब शुरू करने के एवज में उक्त उद्योग का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व स्कूल में वार्षिक समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने जहां सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, वहीं मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
-- -- संवाद