{"_id":"d1eba202326f24f262c1b544cd8efe7f","slug":"computer-demand-for-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी पॉलिसी नहीं बनी तो कंप्यूटर शिक्षक करेंगे उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी पॉलिसी नहीं बनी तो कंप्यूटर शिक्षक करेंगे उग्र आंदोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 22 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर शिक्षक संघ की जिला इकाई की एक बैठक नाहन में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में संघ से जुड़े दर्जनों शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं सरकार के ध्यानार्थ रखी। साथ ही समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने पर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया। संघ ने जोर देकर कहा कि सरकार कंप्यूटर शिक्षकों के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही है। संघ ने मार्च 2016 तक दोबारा से कंपनी को एक्सटेंशन देने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
संघ ने बैठक में मुद्दा उठाते हुए कहा कि शिक्षक संघ 15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की नहीं बल्कि अपने लिए स्थायी नियमिती करण की लंबे समय से मांग कर रहे हैं जो कि सरकार पूरी नहीं कर रही। संघ ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से प्रदेश के 1461 कंप्यूटर शिक्षक अपने लिए स्थायी पॉलिसी की मांग कर रहे हैं। जबकि कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों का प्रदेश सरकार एक निजी कंपनी के हाथों शोषण करवा रही है। संघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षकों को स्थायी पॉलिसी नहीं बनाई जाती है तो शिक्षकों का आंदोलन उग्र हो जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में संघ के उप प्रधान भरत राणा, सचिव प्रकाश राणा, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, रविदत्त, कमल राणा, सुरेंद्र, तरुण, नरेश, मोहन, सोहन, शमशेर, संजय, चंद्रेश, रेखा, रुकमणी, निर्मला, नीलम, सरिता, सुदेश, आरती, नाजिया, किरण, पूनम, पूजा, रमेश, रीनू वर्मा, विजय लक्ष्मी, विश्वपाल, यशवंत, सीता व शीला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन