{"_id":"6ac63cb0b8bbbe11a50cb01e","slug":"cleaning-abhiyaan-in-kanment-school-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190946-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शांति संगम में 60 विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शांति संगम में 60 विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। कार्मल कान्वेंट स्कूल नाहन की दसवीं कक्षा के 60 विद्यार्थियों ने शांति संगम परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर, वहां स्थापित प्रतिमाओं और नीचे स्थित बड़ी बावड़ी की सफाई की। इस बावड़ी को नाहन का स्विमिंग पूल भी कहा जाता है।
सफाई अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और मेहनत के साथ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्य में अध्यापक चंदा ठाकुर, गुलशन अहमद और विवेक प्रभा ने भी विद्यार्थियों का सहयोग किया।
अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शांति संगम परिसर में मौजूद ऐतिहासिक प्रतिमाएं नाहन की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की आवश्यकता है।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। कार्मल कान्वेंट स्कूल नाहन की दसवीं कक्षा के 60 विद्यार्थियों ने शांति संगम परिसर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के इको क्लब के विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर, वहां स्थापित प्रतिमाओं और नीचे स्थित बड़ी बावड़ी की सफाई की। इस बावड़ी को नाहन का स्विमिंग पूल भी कहा जाता है।
सफाई अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया। बच्चों ने पूरे उत्साह और मेहनत के साथ अभियान को अंजाम दिया। इस कार्य में अध्यापक चंदा ठाकुर, गुलशन अहमद और विवेक प्रभा ने भी विद्यार्थियों का सहयोग किया।
विज्ञापन
अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शांति संगम परिसर में मौजूद ऐतिहासिक प्रतिमाएं नाहन की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन