फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   citu meeting

Sirmour News: 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
citu meeting
नाहन में सीटू की जिला स्तरीय बैठक में मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक रविवार को नाहन में कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा करते हुए मजदूर, किसान, खेत मजदूर, कर्मचारी, योजना कर्मियों और मेहनतकश जनता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला प्रभारी जगत राम और जिला महासचिव आशीष कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की संपत्ति को मुट्ठीभर बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने में लगी हुई है। एक ओर सार्वजनिक उद्योग, बैंक, बीमा, बिजली, परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों का निजीकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते भारतीय कृषि, विशेषकर हिमाचल प्रदेश के सेब, बागवानी और अन्य कृषि उत्पादों पर सीधा हमला हैं। सस्ते विदेशी आयात से किसानों की फसलों के दाम गिरेंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट आएगा। वक्ताओं ने मनरेगा को बहाल करने, कम से कम 200 दिन का रोजगार, 600 प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी, समय पर भुगतान और शहरी रोजगार गारंटी कानून लागू करने की मांग की। इसके अलावा चार लेबर कोर्ट खत्म करने की भी पुरजोर मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शन, 29 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन और 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में सिरमौर जिला से हजारों मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों, आंगनवाड़ी, मिड-डे मील, आशा वर्कर्स और अन्य मेहनतकश तबकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पूरे जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में आंगनवाड़ी यूनियन की जिला महासचिव और सीटू जिला कोषाध्यक्ष वीना, सीटू की जिला उपाध्यक्ष इंदु तोमर, नीलम शर्मा, सुमन ठाकुर, मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के जिला महासचिव संदीप, जिला अध्यक्ष विनीत, सुदेश, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र, जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड सत्या, श्याम दत्त, देवकुमारी, लीला, माया, अंजू, ममता, श्यामा, शीला सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।-------

नाहन में सीटू की जिला स्तरीय बैठक में मौजूद लोग। संवाद

नाहन में सीटू की जिला स्तरीय बैठक में मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed