{"_id":"6820d6e73c3fa0726a00c27a","slug":"checking-on-bahraal-barrier-nahan-news-c-177-1-ssml1030-150193-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरियाणा राज्य सीमा बैरियर पर पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरियाणा राज्य सीमा बैरियर पर पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग
विज्ञापन
हरियाणा राज्य सीमा बैरियर पर पुलिस कर रही वाहनों की चेकिंग
पांवटा साहिब थाना तथा राजबन पुलिस की भी सतर्कता से नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में शनिवार शाम को युद्ध विराम से दिनों दिन बढ़ते जा रहे तनाव से कुछ राहत मिली है लेकिन राज्य की सीमा पर अभी भी पुलिस की चौकसी बरकरार है। रात्रि गश्त व दिन के समय हरियाणा के राज्य पर पुलिस विशेष अलर्ट नजर आ रही है।
बहराल बैरियर पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही है। खास कर किसी तरह के संदिग्ध के प्रवेश पर नजर रखी जा रही है। राजबन पुलिस चौकी के तहत भी विभिन्न जगहों पर रात के समय गश्त में वाहनों की चेकिंग हो रही है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही है। खास कर चंडीगढ़ क्षेत्र में कुछ संदिग्ध गतिविधियों के बाद चौकसी बढ़ा दी गई थी। शनिवार को देर शाम भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम से चल रहे संघर्ष में राहत मिली है। हरियाणा राज्य की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार को भी थाना प्रभारी पांवटा साहिब व अन्य टीमों ने विभिन्न नाकों व राज्य सीमा बैरियरों पर राज्य सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था में ज्यादा ढील नहीं रहने दी। हरियाणा की तरफ से पहुंचने वाले वाहनों की चेकिंग की जाती रही। संदिग्ध लोग प्रवेश नहीं कर पाए, इस पर पुलिस चौकस नजर रखते दिखी है। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण भंडारी के नेतृत्व में टीम रात्रि गश्त करती रही।
थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने कहा है कि आम जनता की सुरक्षा को पुलिस अलर्ट है। एनएच व अन्य मार्गों पर गश्त लगा कर वाहनों की संघन चेकिंग की जा रही है।
संवाद
५.