फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   challan by police in chamba

4 ट्रैक्टरों से वसूले 65 हजार

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
challan by police in chamba
नाहन (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने भूपपुर क्षेत्र में अवैध खनन में जुटेे वाहनों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई। इसमें वन विभाग की टीम ने कई ट्रैक्टर जब्त किए और कइयों से मौके पर ही जुर्माना वसूला। वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि भूपपुर में अवैध खनन चल रहा है। जिस पर वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने भूपपुर में दबिश दी। इस दौरान टीम ने अवैध खनन में जुटे दस ट्रैक्टरों को जब्त किया। चार ट्रैक्टरों के मालिकों से मौके पर ही 65 हजार 790 रुपये जुर्माना वसूला। जबकि कुछ ट्रैक्टर चालक वहीं वाहन छोड़कर भाग गए। जिनके मालिकों को ट्रेस करने में विभाग जुट गया है। विभाग की इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर, बीओ बलिराम, हरि सिंह, वनरक्षक संदीप, राकेश, अनिल, रणबीर, सुरजीत, दीपराम, यशपाल, वनकर्मी हरिचंद, श्यामलाल, कीर्तन मौजूद रहे। वन विभाग के डीएफओ कुणाल अंगरिश ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed