{"_id":"617aea1a6b826e0d26513792","slug":"carton-unit-s-scrap-shed-catches-fire-in-majra-nahan-news-sml388681012","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा में गत्ता इकाई के स्क्रैप शेड में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा में गत्ता इकाई के स्क्रैप शेड में आग से लाखों की क्षति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा क्षेत्र की एक गत्ता इकाई का स्क्रैप शेड में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों कंपनी के कर्मचारियों के सहयोग से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में फौरी तौर पर लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
जानकारी अनुसार माजरा में ए टू जेड पैकर्स के स्क्रैप शेड में अचानक आग की लपटें भड़कने लगी। इकाई प्रबंधन ने इसकी सूचना दमकल केंद्र व पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड व कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर करीब पांच घंटे बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार राय ने कहा कि मंगलवार को रात नौ बजे तक ड्यूटी करने के बाद वह अपने घर पांवटा चला गया था।
रात को इकाई से मेलाराम ने मोबाइल पर आग की सूचना दी। जिसमें कहा कि स्क्रैप के शेड में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत कंपनी के मालिक अंकुश गोयल, दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग से करीब पांच से छह लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही किसी व्यक्ति की कोई गलती या लापरवाही सामने आई है। संभवतया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस घटना की जांच में जुटी है।