फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Carton unit's scrap shed catches fire in Majra

माजरा में गत्ता इकाई के स्क्रैप शेड में आग से लाखों की क्षति

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Carton unit's scrap shed catches fire in Majra
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा क्षेत्र की एक गत्ता इकाई का स्क्रैप शेड में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों कंपनी के कर्मचारियों के सहयोग से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में फौरी तौर पर लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार माजरा में ए टू जेड पैकर्स के स्क्रैप शेड में अचानक आग की लपटें भड़कने लगी। इकाई प्रबंधन ने इसकी सूचना दमकल केंद्र व पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड व कंपनी के कर्मचारियों ने मिलकर करीब पांच घंटे बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार राय ने कहा कि मंगलवार को रात नौ बजे तक ड्यूटी करने के बाद वह अपने घर पांवटा चला गया था।
विज्ञापन

रात को इकाई से मेलाराम ने मोबाइल पर आग की सूचना दी। जिसमें कहा कि स्क्रैप के शेड में आग लग गई है। इसके बाद तुरंत कंपनी के मालिक अंकुश गोयल, दमकल विभाग व पुलिस को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग से करीब पांच से छह लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही किसी व्यक्ति की कोई गलती या लापरवाही सामने आई है। संभवतया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। डीएसपी वीर बहादुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed