फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   capsul

हरियाणा बैरियर पर 1060 नशीले कैप्सूल बरामद

Tue, 03 Nov 2020 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
capsul
हरियाणा बैरियर पर पुलिस ने पकड़े 1060 नशीले कैप्सूल
विज्ञापन

बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागा आरोपी
पुलिस ने कब्जे में लिए बाइक, नशीले कैप्सूल और मोबाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल बैरियर पर पांवटा साहिब पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। हालांकि नशीली दवाइयों को लेकर आ रहा शख्स पुलिस नाका देखकर दूर से ही बाइक, मोबाइल व कैरीबैग छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। फरार आरोपी की बाइक की तलाशी लेने पर 1060 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने नशीले कैप्सूल, बाइक और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। जानकारी अनुसार पांवटा पुलिस थाना के मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, आरक्षी जसवीर सिंह और रंगी राम की टीम नाका लगा कर यातायात की जांच कर रही थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस बीच हरियाणा के यमुनानगर की तरफ से एक बाइक आई। बाइक चालक दूर से ही पुलिस टीम की चैकिंग को देखकर घबरा गया और बाइक को पीछे मोड़ने लगा। लेकिन इस दौरान बाइक स्किड होकर गिर गई। हड़बड़ाहट में चालक बाइक छोड़ कर जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने स्पलैंडर मोटरसाइकिल में एक एक कैरीबैग लटका हुआ बरामद किया। जिसमें तलाशी लेने पर दवाओं की खेप बरामद हुई। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed