फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Campus interview for 100 positions at LIC on October 17

Sirmour News: एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू

Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Campus interview for 100 positions at LIC on October 17
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ओर से पांवटा साहिब में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू होगा। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय, पांवटा साहिब में होगा।
उन्होंने बताया कि बीमा सखी के 50 पदों के लिए 10वीं पास, 18 से 70 वर्ष आयु की महिला अभ्यर्थी पात्र होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रूरल कॅरिअर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 50 पदों के लिए 10वीं पास, 18 से 35 वर्ष आयु की महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5,000 रुपये और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की प्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed