फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   campus inter view in sirmaur for 120 post

Sirmour News: 120 पदों पर भर्ती का मौका, सिरमौर में तीन स्थानों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
campus inter view in sirmaur for 120 post
-सराहां, कमरऊ और पांवटा साहिब में 22 से 24 जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया, 10वीं पास युवा कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थियों का चयन कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए 22 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सराहां, 23 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय कमरऊ तथा 24 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ संबंधित उप रोजगार कार्यालय में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed