फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   buses

दिसंबर 2020 तक का टोकन टैक्स और एसआरटी माफ करें : मामराज शर्मा

Wed, 25 Nov 2020 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
buses
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दी सिरमौर निजी बस ऑपरेटर सोसायटी प्रधान मामराज शर्मा और महासचिव अखिल शर्मा ने कहा कि निजी बस ऑपरेटरों का टोकन टैक्स और एसआरटी दिसंबर 2020 तक माफ किया जाए। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर तक सभी प्रकार के टैक्स माफ किए हैं। प्रदेश सरकार गंभीरता से मांग पर विचार करें। इसके लिए बस ऑपरेटरों ने बुधवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जिसमें सभी प्रकार के टैक्स में दिसंबर माह तक छूट मांगी गई है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब के लोनिवि विश्राम गृह में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से मिला। कहा कि कोविड-19 के चलते प्रदेश में निजी बसों से लिया जाने वाला टैक्स एसआरटी व टोकन टैक्स सरकार की ओर से मार्च 2020 से 31 जुलाई 2020 तक माफ किया था लेकिन निजी बस ऑपरेटरों की ओर से प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को संचालित किया गया लेकिन कम सवारियों के कारण निजी बस ऑपरेटरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अब सरकार की ओर से फिर से बसों में 50 फीसदी सवारियों को बिठाने की बात कही गई है जिस कारण निजी बस ऑपरेटर सरकार को टैक्स देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

निजी बस आपरेटर सोसायटी के प्रधान मामराज शर्मा, सचिव अखिल शर्मा, जगदीश तोमर, बलविंद्र सिंह बिंदर, रमेश चौहान, कमलजीत सिंह बंगा, शमशाद अली काशमी, राजेश्वर शर्मा, एकांत गर्ग और जसबीर सिंह जस्सी का कहना है कि जिस प्रकार पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर तक सभी प्रकार के टैक्स माफ किए हैं। ठीक उसी प्रकार हिमाचल सरकार भी टैक्स माफ कर निजी बस ऑपरेटरों को राहत प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed