{"_id":"61fc0ced264a51171a20d577","slug":"bus-uncontrol-in-solan-minas-road-due-to-snowfall-nahan-news-sml398515250","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनवा गांव के समीप बर्फ पर स्किड हुई निजी बस, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनवा गांव के समीप बर्फ पर स्किड हुई निजी बस, बाल-बाल बचे यात्री
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिरमौर फटाफट
सोलन-मीनस मार्ग पर रनवा गांव के पीछे बर्फ में फिसलने से फंसी निजी बस। संवाद
- फोटो : NAHAN
Link Copied
हरिपुरधार (सिरमौर)। सोलन-मीनस सड़क पर रनवा गांव के समीप एक निजी बस बर्फ पर स्किड होकर खाई की तरफ मुड़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया और 18 यात्री बाल-बाल बच गए। दरअसल, निजी बस रोनहाट से हरिपुरधार की ओर आ रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9:30 बजे रनवा गांव के पीछे बर्फ पर स्किड होकर पूरी तरह से घूम गई और अगले पहिये पैरापिट से टकराने के बाद बस खाई में जाने से बच गई। जब बस बर्फ पर 90 डिग्री के कोण में घूमी उस समय बस में बैठे सभी यात्रियों की सांसे अटक गईं।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। सड़क के किनारे पैरापिट न होता तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। बर्फबारी के इस सीजन में लोक निर्माण विभाग ने सड़क को एक दिन भी बंद नहीं होने दिया है। बर्फबारी में भी सड़क बंद नहीं हुई होगी, इसी उम्मीद से चालक बस को लेकर हरिपुरधार की तरह लेकर आ रहा था। विभाग ने यहां सड़क को खोलने के लिए कोई जेसीबी मशीन नहीं लगाई है। नतीजन यह हादसा पेश आया है। बस उसी स्थान पर फंस गई। इसके बाद बस में बैठे सभी यात्री पैदल हरिपुरधार पहुंचे। अधिशासी अभियंता संगड़ाह आरके शर्मा ने कहा कि सोलन-मीनस मार्ग पर फंसी बस को सुरक्षित निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।