{"_id":"626445015ab9d44ecc7f0ce3","slug":"boy-injured-in-ponta-sahib-due-to-car-hiting-and-case-file-nahan-news-sml406625489","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ने रेहड़ी को मारी टक्कर, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ने रेहड़ी को मारी टक्कर, युवक घायल
विज्ञापन
boy injured in ponta sahib due to car hiting and case file
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पुरुवाला के अंतर्गत तेज रफ्तार कार चालक ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ पुरुवाला थाना में लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रमेश निवासी कुंजा मतरालियों, पांवटा साहिब ने बताया कि कुंजा मतरालियों पेट्रोल पंप पर दो लड़के इसकी फल-सब्जी रेहड़ी से फल खरीद रहे थे। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तारी से आई और इसकी रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेहड़ी का एक फट्टा टूट कर लड़के की कमर पर लगा। इससे उसे पीठ और टांगों पर चोर्टें आइं।
टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर पुरुवाला पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।