{"_id":"60ec48de8ebc3ec308143cde","slug":"blp-silai-sammelan-nahan-news-sml376630699","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पन्ना प्रमुख का सहयोग करेंगे दो सहयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पन्ना प्रमुख का सहयोग करेंगे दो सहयोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। भाजपा शिलाई मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता और जिला सिरमौर प्रभारी अरुण फाल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के निधन एवं टिंबी के बसोग में सड़क दुर्घटना में मृतक युवकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान ने बैठक में आए सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं। इसी पार्टी में आम आदमी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और अध्यक्ष बन सकता हैं।
प्रभारी जिला सिरमौर अरुण फालटा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। पन्ना प्रमुख के सहयोग के लिए दो और सहयोगी लगाए जाएंगे और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों के प्रवास होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम केंद्र के प्रशिक्षण वर्ग होंगे और पंच परमेश्वर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा ने पंचायतीराज संस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जबकि जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा ने संगठन को मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। शिलाई के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। पिछले तीन साल में प्रदेश सरकार ने हर बूथ में कार्य किया है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जो कार्य पिछले तीन साल में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से करवाए हैं, उन्हें बूथ स्तर तक लेकर जाएं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेेंद्र चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
------------------