{"_id":"6a12f5328fe1564d600f5fdc","slug":"blood-donation-camp-of-nirankari-mission-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179402-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 105 लोगों ने किया रक्तदान, नर सेवा नारायण सेवा का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 105 लोगों ने किया रक्तदान, नर सेवा नारायण सेवा का दिया संदेश
विज्ञापन
नाहन में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित करती ब्लड़ बैंक की प्रभारी डॉ निशी जसवाल। संव
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। संत निरंकारी मिशन ने संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ मिशन के जोनल इंचार्ज 5ए सोलन विवेक कालिया ने किया। उन्होंने मिशन के नर सेवा, नारायण सेवा का उल्लेख करते हुए रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं.., का संदेश दिया।
इसके बाद मिशन से जुड़े लोगों ने रक्त का महादान किया। शिविर में 105 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान संयोजक कौशल्या अग्रवाल, सेवादल प्रभारी विकास अग्रवाल और महिला प्रभारी बलजीत कौर की देखरेख में मिशन से जुड़े सेवादारों ने हर व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया।
शिविर में ब्लड़ बैंक नाहन की टीम डॉ. निशी जसवाल के साथ मौजूद रहीं। इससे पूर्व मीडिया से बात करते हुए जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि मानवता के कल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। मिशन की ओर से अब तक करीब 7500 रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 15 लाख यूनिट से अधिक रक्तदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
शिविर के अंत में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
-- -- संवाद