{"_id":"6706861bba596a3e080c94a6","slug":"bjp-distributed-jalebi-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-134215-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरियाणा की प्रचंड जीत पर भाजपा ने फोड़े पटाखे और बांटी जलेबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरियाणा की प्रचंड जीत पर भाजपा ने फोड़े पटाखे और बांटी जलेबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
हरियाणा की प्रचंड जीत पर भाजपा ने फोड़े पटाखे और बांटी जलेबी
नाहन के गुन्नुघाट में डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
हरियाणा में हिमाचल कांग्रेस मॉडल बेचने की हुई कोशिश : डॉ. राजीव बिंदल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हरियाणा राज्य में मिली जीत की खुशी में सिरमौर भाजपा ने मुख्यालय नाहन के गुन्नुघाट में पटाखे फोड़कर और जलेबी बांटकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में खूब जलेबी बांटी और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों पर मोहर लगाई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहले केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी और अब हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवारवाद की नीति और जातियों में बांटने की नीति को हरियाणा की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हिमाचल कांग्रेस के मॉडल को बेचने की भरपूर कोशिश की गई, खुद हिमाचल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने झूठ परोसा लेकिन हरियाणा की जनता ने असलियत जान ली और भाजपा को शानदार बहुमत दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, महिला मोर्चे की अध्यक्ष अलका गर्ग, धीरज गर्ग समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- संवाद