फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   birth and death registration must in sirmaur

Sirmour News: जन्म और मृत्यु की घटना का पंजीकरण करते समय सावधानी से भरे प्रपत्र

Sun, 11 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
birth and death registration must in sirmaur
जन्म और मृत्यु की घटना का पंजीकरण करते समय सावधानी से भरे प्रपत्र
विज्ञापन

बिना शुल्क 21 दिन और विलंब शुल्क के साथ 30 दिन तक करवाएं पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जन्म और मृत्यु की घटना का पंजीकरण करते समय निर्धारित प्रारूप को सावधानी से भरें ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर अमिताभ जैन ने बताया कि जन्म व मृत्यु अधिनियम 1969 के अंतर्गत किसी भी जन्म व मृत्यु की घटना का पंजीकरण 21 दिन के भीतर पंचायत, नगर पालिका और परिषद में दर्ज करवाना अनिवार्य होता है।

21 दिन से 30 दिन तक विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण दर्ज करवाया जा सकता है। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बिना नाम के भी प्राप्त किया जा सकता है। बच्चों का नाम प्रमाण पत्र में एक वर्ष तक बिना किसी शुल्क के डलवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र में नाम दर्ज करवाने के लिए अभिभावकों से आवेदन पत्र भरवाया जाता है, जिसमें स्पष्ट लिखा होता है कि भविष्य में बच्चे व माता-पिता के नाम में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि अभिभावकों की ओर से जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम दर्ज करवा दिया जाता है तो बाद में उसकी दुरुस्ती या पूरा नाम बदलना मुश्किल ही नहीं असंभव हो जाता है। स्वास्थ्य संस्थानों में हुए प्रत्येक जन्म व मृत्यु की घटना का पंजीकरण 21 दिन के भीतर हो जाता है, लेकिन इसमें समस्या यह होती है कि जिस नाम से व्यक्ति या मरीज की पर्ची बनाई जाती है वही नाम माता-पिता या मृतक का नाम प्रमाण पत्र में दर्ज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल होने वाले सभी व्यक्ति पर्ची एवं इंडोर वार्ड में अपना नाम, माता-पिता का नाम व पता सही लिखवाएं ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य संस्थानों के बाहर हुए जन्म व मृत्यु का पंजीकरण करने में 30 दिन से अधिक का समय हो जाता है तो यह विलंब पंजीकरण का मामला बनता है। इसके लिए आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जिला रजिस्ट्रार जन्म व मृत्यु सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करने के बाद ही प्रक्रिया में लाया जा सकता है।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed