{"_id":"6266d71a600fa76e7775c6b3","slug":"biker-died-in-nahan-dadhahu-road-due-to-hit-by-truck-nahan-news-sml4068211124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने कुचला बाइक सवार, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने कुचला बाइक सवार, हुई मौत
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन-ददाहू सड़क पर रविवार रात मलगांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरोगा टिक्कर के रहने वाले वीर बहादुर पुत्र तेग बहादुर के तौर पर हुई है। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। नाहन पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नाहन-ददाहू सड़क पर एक मोटरसाइकिल (एचपी18बी-153) नाहन की तरफ आ रही थी। मलगांव के समीप पहुंचते ही ट्रक (एचपी71-5325) के हेड लाइट से मोटरसाइकिल चालक ने असंतुलन खो दिया और पीछे बैठा सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। इस हादसे में वीर बहादुर की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाहन पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।