फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhangani bridge ramp demand

Sirmour News: हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले भंगानी साहिब पुल का जल्द बनाएं रैंप

Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhangani bridge ramp demand
एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपते भंगानी पंचायत के ग्रामीण। संवाद
-भंगानी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला/पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने भंगानी साहिब- विकासनगर पुल के अधूरे रैंप निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। समस्या को लेकर ग्राम पंचायत भंगानी के प्रतिनिधिमंडल कमल चौधरी, संदीप कुमार, राहुल चौधरी, संजय चौधरी, नौशाद अली, राजीव कुमार और आशीष कुमार ने एसडीएम पांवटा साहिब से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द पुल का अधूरा कार्य पूरा करवाने की मांग उठाई।

लोगों ने बताया कि पुल का मुख्य ढांचा पिछले करीब पांच वर्षों से तैयार खड़ा है, लेकिन हिमाचल सीमा की ओर बनने वाला कनेक्टिंग रैंप अभी तक अधूरा पड़ा है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भंगानी, अंबोया, गोरखूवाला, डांडा, कंडेला, राजपुर, सालवाला, सिंघपुरा, गुरुवाला, गोजर, खोडरी और आसपास की कई पंचायतों के लोगों को पुल चालू न होने के कारण लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से मांग की कि रैंप निर्माण के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाए। यदि कार्य में भूमि अधिग्रहण, बजट या तकनीकी अड़चनें हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि भंगानी साहिब क्षेत्र के लिए यह पुल किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। इसके शुरू होने से यात्रा का समय कम होगा, सड़क संपर्क बेहतर होगा और क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों व आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यह क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम द्विज गोयल ने पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही कार्य पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed