फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagvat katha in mohtu village

Sirmour News: महिलाओं ने मोहतू गांव में निकाली भव्य कलश यात्रा

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhagvat katha in mohtu village
मोहतू गांव में क्लश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह(सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत बाउनल काकोग के ग्राम मोहतू में पंडतायिक परिवारों के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्ण विधि-विधान के साथ आरंभ हुआ।

कथा आरंभ होने से पूर्व माईना, चमयाणा एवं मोहतू गांव की दर्जनों महिलाओं ने मां नगरकोटी मंदिर माईना में शीश नवाया तदोपरांत करीब 11 किलोमीटर दूर माईना गांव की ऐतिहासिक बावड़ी से पवित्र जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए कथा पंडाल तक पहुंचीं, जहां विधिवत पूजन के बाद कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


कथा व्यास अनिल शौनक ने श्रद्धालुओं को भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के मुख से निकले दिव्य शब्द ही भागवत हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में 12 स्कंध, 18 हजार श्लोक, 335 अध्याय और 26 से अधिक छंद हैं, जो मानव जीवन को धर्म, भक्ति और वैराग्य का संदेश देते हैं। कथा के दौरान उन्होंने भगवान के स्वरूप का वर्णन करते हुए समाज में बढ़ रही दहेज प्रथा पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जहां वर-वधू का क्रय-विक्रय होता है वहां विनाश निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व के साथ आत्मदेव और धूंदली देवी तथा गौकर्ण एवं धुंधकारी की कथा का भी विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के प्रथम दिवस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed