फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   besakhi fair will begins today

बनेठी में दो दिवसीय बैसाखी मेला आज से शुरू

Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
besakhi  fair will begins today
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic

नाहन (सिरमौर)। तहसील नाहन के बनेठी गांव में 12 व 13 अप्रैल को शिरगुल मंदिर के प्रांगण में बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ नाहन के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। मेले के दूसरे दिन नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

विज्ञापन



मेला प्रबंधक कमेटी के प्रधान तपेंद्र ठाकुर ने बताया कि दो दिवसीय मेले का समापन किसी गणमान्य व्यक्ति द्वारा करवाया जाएगा। मेले के पहले दिन दोपहर 12 से सांय 4 बजे से कबड्डी एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शाम 7 बजे मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा जिसमें सैकड़ों लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ का आयोजन किया। प्रात: 9 बजे ओपन रेस, 10 बजे रस्सा कस्सी तथा 11 से 1 बजे तक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 12 से एक बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोपहर 1 से 7:30 बजे नाटी किंग कुलदीप शर्मा मेले में उपस्थित लोगों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed