फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   barog banedi school organised annual function

Sirmour News: 12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी रमौल को चुना साल की सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

Fri, 12 Jan 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
barog banedi school organised annual function
श्री शिवानंद रमौल भरोग बनेडी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी रमौल बनी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
श्री शिवानंद रमौल भरोग बनेड़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह
मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री शिवानंद रमौल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेड़ी में शिक्षा सत्र 2023-24 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त रामचंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि व तेजवीर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीयगान से हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्य दिनेश भारद्वाज ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य रंगीलो मारो ढोलना.., पुडवा.., सिरमौरी नाटी नाटी दा चस्का बुरा.., समेत हिंदी, पंजाबी गीतों पर नृत्य करके खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि ने वर्ष भर की शैक्षणिक, खेल व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें 12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी रमौल को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा गया।
इसके अलावा लकी नेगी को राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करने और राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में चयनित होने के लिए पुरस्कृत किया गया। कक्षावार में प्रथम तीन स्थानों पर रहे सिद्धार्थ, इच्छा शर्मा, अवनी नेगी, आकृति, डिपंल, प्रेरणा, अदिति ठाकुर, पारस, सृष्टि शर्मा, कीर्ति, सिमरन ठाकुर, अनिरूद्ध, सिमरन, मान्यता शर्मा, भूमिका, गीतांजलि, शीतल, सुजल पंवार, अनुष्का शर्मा, पूजा, मानसी और आदित्य शर्मा को पुरस्कृत किया।
सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए वंशिका शर्मा, कार्तिक शर्मा, डिंपल, निधि, अंशु नेगी, भूमिका और ईशिता और खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने के लिए प्रीतिका, आरूषि, संस्कृति, साक्षी, सृष्टि, भारती, सुरभि, दिव्यांश, बॉबी, सिमरन, ईशिता व भारती को सम्मानित किया गया।
एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी के रूप में हार्दिक, सुहानी, लव, सुहानी-2, गुनगुन, लविश, अखिलेश को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामकिशन भारद्वाज, पंचायत प्रधान अंजना शर्मा, अधीक्षक तपेंद्र ठाकुर, बलिंद्र सिंह, शिक्षक विक्रम ठाकुर, शोभा ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, तपेंद्र सिंह, पवन कुमार, राजकुमार ठाकुर, दीपिका, राजेश कुमार, कपिल देव, श्याम लाल, रीता देवी, अजय कुमार, स्मृति व कमलदत्त मौजूद रहे।

----संवाद

श्री शिवानंद रमौल भरोग बनेडी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं। संवाद

श्री शिवानंद रमौल भरोग बनेडी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं। संवाद

श्री शिवानंद रमौल भरोग बनेडी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं। संवाद

श्री शिवानंद रमौल भरोग बनेडी स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान नृत्य पेश करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed