{"_id":"67a60efe80aa9a03bc02ea02","slug":"balasundari-chaitra-navratri-fair-from-30th-march-nahan-news-c-177-1-nhn1001-142938-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से
विज्ञापन
12 अप्रैल तक होगा आयोजन
मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में किया जाएगा विभाजित, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी होंगे नियुक्त
मेले के आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर इस बार 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजनों से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कहा कि मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं को हरसंभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे वहीं पर श्रद्धालुओं को पेयजल, शौचालय, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा तथा प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था तथा ट्रैफिक व्यवस्था के सफल संचालन के लिए पुलिस, होमगार्ड के जवानों के अतिरिक्त निजी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की भी तैनाती की जाएगी।
खिमटा ने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन इस तरह से किया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में कालाअंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मंदिर की साज-सज्जा, विद्युत आपूर्ति, परिवहन सुविधा तथा मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक कदम उठाने और समय पर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम राजीव सांख्यान ने मेले के दौरान किए जाने वाले प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।