फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bairaj becomes favourite destination for bird lovers

पक्षी प्रेमियों के आकर्षण केंद्र बना आसन बैराज

Mon, 18 Jan 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 18 Jan 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Bairaj becomes favourite destination for bird lovers

उत्तराखंड राज्य सीमा पर प्रसिद्ध आसन वेट लैंड में जल पक्षियों की अटखेलियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। देश-विदेश से पहुंच रहे परिंदों की संख्या छह हजार के पार हो गई है। जल पक्षी सुर्खाब समेत दर्जनों किस्म के रंग-बिरंगे जल पक्षी पर्यटकों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। मेहमान परिंदों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए आसन में मोटर बोट को बंद कर दिया है।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में शिकारियों से पक्षियों को बचाने के लिए रात को भी पहरा दे रहे हैं। बैराज झील पर्यटकों को इन दिनों खूब लुभा रही है। जल पक्षियों का कलरव खूब गूंज रहा है। बैराज का नजारा मन मोहने वाला है। हिमाचल-उत्तराखंड अंतर्राज्यीय सीमा पर यमुना नदी के साथ लगता आसान वेट लैंड संरक्षण आरक्षण क्षेत्र हैं। हिमाचल के पांवटा से मात्र छह किमी दूर आसन वेट लैंड, करीब 20 हेक्टेयर भूमि पर फैला है।
विज्ञापन


आसन वन आरक्षित क्षेत्र के आरओ जेएस तोमर ने कहा कि जल पक्षियों की संख्या छह हजार पार कर गई है। दिन और रात्रि के समय गश्त कर जल परिंदों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैराज में  मोटर बोट चलाना बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सुंदर जल पक्षियों ने जमाया डेरा

आसन बैराज में पहुंचे जल पक्षियों में सुर्खाब, मेलार्ड, लार्ज कोरमोंरट, टिक्कड़ी, नील बतख, बेजूर, डूबकीमार बतख, बढ़ी-छोटी मुरगाबी, पिनटेल्स, छोटी कारमोरेंटस, हेरानस, डुबडुबी, कामन पोचार्ड, गेडवेल, नार्दन शावलर, कामन मोरगन, ग्रेट इगरेल, इंडियन पोंड हीरान, गेडवाल, वुडबिकर, किंगफिशर, कामन क्रूट और पियारून आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed