{"_id":"6a5ccfa174d24937260f17a8","slug":"bahti-samaj-demand-for-obc-nahan-news-c-177-1-nhn1001-183842-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उत्तराखंड में ओबीसी दर्जे की मांग तेज, बाहती महासभा ने विधायक सुखराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उत्तराखंड में ओबीसी दर्जे की मांग तेज, बाहती महासभा ने विधायक सुखराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कहा- चुनाव में वादे होते हैं, लेकिन बाद में समाज की अनदेखी; मुख्यमंत्री धामी से बात करने का मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। उत्तराखंड में बाहती समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा देने की मांग को लेकर उत्तराखंड बाहती महासभा की राज्य कमेटी ने पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। महासभा ने आरोप लगाया कि वर्षों से मांग उठाने के बावजूद समाज की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है और चुनाव के दौरान किए गए वादे भी पूरे नहीं हुए।
उत्तराखंड बाहती महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजा राम लखेरू ने कहा कि उत्तराखंड में बाहती समाज के लाखों परिवार ओबीसी दर्जे की मांग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय राजनीतिक दल समाज से बड़े-बड़े वादे कर वोट हासिल कर लेते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बाहती समाज को ओबीसी का दर्जा प्राप्त है, जबकि उत्तराखंड में अब तक समाज को यह लाभ नहीं मिल पाया है। इससे समाज के लोगों में निराशा है। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक सुखराम चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस विषय को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष उठाएंगे और समाज की मांगों के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।