{"_id":"ece460c69a73be27f1c01eaf17183a6b","slug":"badhali-brothers-in-renuka-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका मेले में चला बडाली बंधुओं का जादू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका मेले में चला बडाली बंधुओं का जादू
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Tue, 24 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक बडाली बंधुओं के नाम रही। इसके अलावा प्रदेश के लोक कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। संध्या के मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया थे। उनके साथ उनकी पत्नी बिंदु बडालिया भी मौजूद थीं।
सोमवार शाम को रेणु मंच के पंडाल में दर्शक बडाली बंधुओं को सुनने के लिए बेताब दिखे। बडाली बंधुओं ने सर्वप्रथम ‘तेरा नाम लेकर जब मैं पुकारता हूं’ भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने अपने सुप्रसिद्ध फिल्मी गीत ‘तू माने न माने दिलदारा’, ‘तुझ बिन जीना क्या जीना’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
इससे पूर्व पहाड़ी कलाकार अमरा ठाकुर, रेखा चौहान, जितेंद्र चौहान, ललिता म्यूजिकल ग्रुप शिमला व अश्वनी शर्मा ने पहाड़ी गीत सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रेखा चौहान ने ‘कजरा मुहब्बत वाला’ की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीपीएस विनय कुमार, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान, डीएसपी नाहन प्रताप ठाकुर, डीएलओ अनिल हारटा, डीडब्ल्यूओ सुरेश जोशी, तहसीलदार संगड़ाह चेतन चौहान, सीईओ रविंद्र गुप्ता, मित्र सिंह तोमर, सोहन सिंह चौहान, राजेंद्र ठाकुर, सलीम हुसैन, एचएस ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।