Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   baal divas in arihant school

Sirmour News: अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर हुए कार्यक्रम

Sun, 15 Nov 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
baal divas in arihant school
अरिहंत स्कूल नाहन में बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नेहरू के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई।

कार्यक्रम में कक्षा नौवीं के आरव और कक्षा 11वीं की पूर्वा ने नेहरू के जीवन एवं आदर्शों पर भाषण प्रस्तुत किए। वहीं, नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां से सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों के लिए भी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या स्टिमी मारिया ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छे संस्कार देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अनिल जैन, सचिव सचिन जैन और अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सम्यक जैन ने भी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।-----

अरिहंत स्कूल नाहन में बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद

अरिहंत स्कूल नाहन में बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed