फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   award

चौदह श्रेष्ठ विभूतियों को मिला शंखनाद विशिष्ट सम्मान-2020

Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
award
नाहन में शंखनाद संस्था की ओर से पुरस्कृत विशिष्टजन और कोरोना वारियर्स। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शंखनाद संस्था ने 14 श्रेष्ठ विभूतियों को शंखनाद विशिष्ट सम्मान-2020 से पुरस्कृत किया। समाजसेवा, पत्रकारिता, कला, चिकित्सा, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण में बेहतर कार्य कर रहे लोगों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

नाहन में शंखनाद ने स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जिसमें प्रदेश केंद्रीय विवि के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश विधि विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेंद्र भट्ट ने की। वहीं नप अध्यक्षा रेखा तोमर, जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा, संजौली कॉलेज शिमला के प्राध्यापक इंद्र सिंह ठाकुर, केंद्रीय विवि धर्मशाला के प्राध्यापक डॉ. एनआर गोपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत अकेला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि कुलपति डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री ने 14 श्रेष्ठ जनों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर शंखनाद विशिष्ट सम्मान-20 से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुरस्कार पाने वालों में चित्रकला में जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू, रंगमंच अभिनय में प्रीती रावत, पत्रकारिता में संजय भारद्वाज और सूरत पुंडीर, लोक संगीत में डॉ. केएल सहगल, पर्यावरण संरक्षण में सुनील भारद्वाज, शिक्षा क्षेत्र में रितु भारद्वाज, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. राज कुमार शर्मा, रंगमंच निर्देशन में राम कुमार सैनी, साहित्य में प्रताप पराशर, समाजसेवा में रामभज चौहान सहित अन्यों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर नप की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों के लिए अध्यक्षा रेखा तोमर, पर्यावरण समिति व हितैषी संस्था सहित 45 लोगों को कोरोना काल में गोविंदगढ़ मोहल्ला में भोजन सामग्री देने में सहयोग करने के लिए भी पुरस्कृत किया गया।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed