फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Atal Bihari Vajpayee remembered in Sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद

Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee remembered in Sirmaur
फागू में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रीना कश्यप व अन्य
101वीं जयंती पर जगह-जगह श्रद्धा सुमन अर्पित
विज्ञापन

सुरेश बोले, महान राजनीतिज्ञ, समाजसेवी, श्रेष्ठ कवि थे वाजपेयी
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर जिले में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला भाजपा कार्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप एवं भाजपा नेताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किए।
कश्यप ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में कार्य किया। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ संवेदनशील समाजसेवी और कवि भी थे। उनके विचार और आदर्श आज भी देश को दिशा दिखा रहे हैं। स्व. वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए सुशासन, राष्ट्रीय एकता और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके पदचिन्हों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर समेत जिला और मंडल भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भाणत के फागू में भी वीरवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रीना कश्यप मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन संघर्ष, उनके राजनीतिक सफर और देश के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, मंडल महामंत्री अरुण चौहान, बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा, पूर्व प्रधान विनोद तोमर, पूर्व उपप्रधान सुनील शर्मा, बूथ अध्यक्ष अरविंद रॉय सहित कैलाश वर्मा, हितेश, निखिल ठाकुर, विकास भारद्वाज, सुभाष, राकेश, रंजोत, बरागीराम, संजेश और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फागू में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रीना कश्यप व अन्य

फागू में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रीना कश्यप व अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed