फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ashok pahalwan win the mali

जगाधरी के अशोक पहलवान ने माली जीती

Fri, 29 Apr 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)। Updated Fri, 29 Apr 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
सतौन(सिरमौर)। सतौन बिशु मेले के समापन पर दंगल का आयोजन किया गया। गिरिपार क्षेत्र में 2 हफ्ते से चल रहे बिशु मेले का भी समापन हो गया है। दंगल में जगाधरी के अशोक पहलवान ने माली पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


सतौन बिशु मेले के समापन के अवसर पर सतौन पंचायत ने हर वर्ष की भांति दंगल आयोजन किया जिसमें बाहरी राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व  हिमाचल के पांवटा के आसपास क्षेत्रों के 50 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। मेला कमेटी ने करीब 37 कुश्तियां करवाई। अंत में हरियाणा के जगाधरी के पहलवान अशोक कुमार ने माली पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने अपने विरोधी हरियाणा के मोनू पहलवान को हराया।
विज्ञापन


सतौन बिशु के दौरान सतौन पंचायत को 36 हजार की आमदनी हुई। पंचायत ने कुश्ती के विजेता को 1100 रुपये इनाम राशि व माली तथा उप विजेता को 800 रुपये राशि प्रदान की। अन्य कुश्ती के मुकाबलों विजयी रहने वाले पहलवान को 400 और व उप विजेता को 300 रुपये मिले। दंगल में पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सतौन पंचायत प्रधान रजनीश चौहान मुख्यातिथि और उप प्रधान रामेश्वर शर्मा रहे। जबकि, दंगल के दौरान रेफरी की भूमिका कुलदीप ठाकुर व हिरदा राम तोमर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed