फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Arrears should be given in lump sum to pensioners retired after 2016

Sirmour News: 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को एकमुश्त दिया जाए बकाया

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Arrears should be given in lump sum to pensioners retired after 2016
पांवटा साहिब पेंशनर वेलफेयर संघ की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
पेंशनरों ने 168 माह की महंगाई राहत राशि जारी करने को उठाई आवाज
विज्ञापन

बद्रीपुर में शौचालय और प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक लाइट नहीं लगने पर जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक में जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों का लंबित बकाया एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई गई। स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. विपन कालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में महंगाई राहत, लंबित चिकित्सा बिलों और शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
महासचिव डॉ. टीपी सिंह ने कहा कि पेंशनरों की 168 माह की महंगाई राहत की राशि लंबित है। उनके अनुसार औसतन यह राशि प्रति सदस्य करीब दो लाख रुपये बनती है। सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में अब तक दो किस्तें ही जारी हुई हैं, जबकि आठ किस्तें देय हैं। उन्होंने कहा कि लंबित राशि हर माह बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 सितंबर 2022 के संदर्भ में संशोधित पेंशन का फरवरी 2022 से 7 सितंबर 2022 तक का सात माह सात दिन का बकाया भी लंबित है। जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तथा 8 सितंबर 2022 के बाद की देय राशि का भुगतान किया जा चुका है। बैठक में जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों का पूरा बकाया एकमुश्त जारी करने की मांग की गई। आयु आधारित 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले 5, 10 और 15 प्रतिशत लाभ को भत्ते के बजाय मूल पेंशन में शामिल करने की मांग भी उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शहर में बढ़ रहे आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर भी चर्चा हुई। पेंशनरों ने बद्रीपुर चौक पर प्रस्तावित शौचालय के निर्माण में देरी पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा वाई-पॉइंट, बांगरण चौक और विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाइट नहीं लगने का मुद्दा उठाया गया। बैठक में 17 दिसंबर को प्रस्तावित पेंशनर्स दिवस को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए।

बैठक में डॉ. टीपी सिंह, एनडी सरीन, डॉ. संजीव सहगल, वीके अग्रवाल, एमएल चौहान, प्रीतो देवी, पीएन गुप्ता, अनिता दीवान, केके चड्ढा, बीएस पुन्नू, डॉ. शैल सहगल, बीएस नेगी, वीसी छिब्बर, लखबीर सिंह, सुशील कुमार, यशपाल सिंह, इंदु पाल, जवाहर सिंह पाल और आरके अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed