फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aro training in dadhahu

Sirmour News: पंचायत चुनावों को लेकर ददाहू में एआरओ को दिया प्रशिक्षण

Sat, 02 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
aro training in dadhahu
पंचायत घर ददाहू में प्रशिक्षण प्राप्त करते एआरओ। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मध्य नजर विकासखंड ददाहू में चुनावों को सफल बनाने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ददाहू ब्लॉक की सभी 26 पंचायतों के 146 बूथों में चुनाव प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी व भरोसेमंद बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यशाला में पंचायत चुनावों की बारीकियों से उन्हें अवगत करवाते हुए 10 अहम बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। इसमें चुनाव प्रक्रिया से जुड़े 34 एआरओ को प्रशिक्षण के उपरांत मार्गदर्शिका पुस्तक प्रदान की गई जिसका अध्ययन करके वह चुनाव प्रक्रिया को सफल बना सके।


निर्वाचन एवं खंड विकास अधिकारी ददाहू दर्शन लाल कश्यप ने कहा कि एआरओ पंचायत चुनाव की सबसे अहम कड़ी है। उन्होंने एआरओ को अपनी डयूटी जिम्मेदारी और पूर्ण सतर्कता के साथ निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ददाहू ब्लॉक की सभी 26 पंचायतों में चुनाव करवाया जाना है, जबकि आठ एआरओ को रिजर्व में रखा गया है जिससे कि आपातकालीन समय के दौरान उनकी सेवाएं ली जा सकें। छह मई को दूसरे पूर्वाभ्यास के साथ ही सभी एआरओ को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा ताकि 7 मई को नामांकन की प्रक्रिया को निभाया जा सके। इस मौके पर अधीक्षक बलवंत सिंह व पीआई राजेश शर्मा सहित सभी पंचायतों के एआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed