फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   any of Sirmaur in two days

सिरमौर जिले के निजी केद्रों में लोगों को नहीं लग पाई बूस्टर डोज

Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
any of Sirmaur in two days
नाहन (सिरमौर)। जिले में 18 वर्ष की आयु से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए अभी तक एहतियाती खुराक (बूस्टर डोज) नहीं लग पाई है। देश में 10 अप्रैल से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान के दो दिन बीत जाने के बाद भी जिले में एक भी टीका नहीं लगा है।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण किसी भी निजी टीकाकरण केंद्र की ओर से अभी तक स्वास्थ्य विभाग से संपर्क (अप्रोच) न करना बताया जा रहा है, जबकि विभाग के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विभाग का कहना है कि पहले इच्छुक निजी केंद्र टीकाकरण के लिए उनके पास संपर्क करेंगे। इसके बाद वे इन टीकाकरण केंद्रों का पंजीकरण कोविन साइट पर करेंगे, उसके बाद उन्हें स्टॉक देंगे।
विज्ञापन

18 वर्ष से ऊपर का कोई भी वयस्क निजी केंद्रों पर जाकर पंजीकरण करवा बूस्टर डोज लगवा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान को लेकर सारी तैयारियां की गई हैं, लेकिन निजी केंद्रों की ओर से संपर्क न किए जाने से जिले में अभी इस अभियान को शुरू नहीं किया जा सका है। हालांकि, अभियान के पहले दिन पूरे देश में 25331 लोगों को बूस्टर डोज लगी है, जो उम्मीद के काफी कम है। वहीं विभाग का तर्क है कि जैसे-जैसे लोगों में इस अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ेगी, टीकाकरण की रफ्तार में भी इजाफा होगा। गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर टीकाकरण की गाइडलाइन हाल में जारी की गई है। पहले टीके की कीमत 600 रुपये निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसके दामों को कम किया गया। अब यह खुराक 225 रुपये में लगेगी। निजी टीकाकरण केंद्र इस पर 150 रुपये सेवा शुल्क ले सकेंगे। यह बूस्टर डोज उन लोगों को लगाई जाएगी, जिन्हें दूसरी डोज लगाए हुए नौ महीने का समय पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि सिरमौर जिले में निजी टीकाकरण केंद्रों पर कोई भी बूस्टर डोज नहीं लग पाई है। उन्होंने कहा कि निजी केंद्रों की ओर से टीकाकरण के लिए विभाग से अभी तक संपर्क नहीं किया गया है। जैसे ही केंद्र संपर्क करते हैं, पंजीकरण करके उन्हें वैक्सीन मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed