फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function in avn school

Sirmour News: एवीएन स्कूल नाहन में मेधावी बच्चों को पुरस्कार से नवाजा

Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
annual function in avn school
एवीएन स्कूल नाहन के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मंच पर आसीन मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
सचित्र--(कृप्या दोनों फोटो प्रकाशित करें)
विज्ञापन

एवीएन स्कूल नाहन में मेधावी बच्चों को पुरस्कार से नवाजा
पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित
बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को दिए 15-15 हजार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में सोमवार को पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें दो शिक्षा सत्रों के एकेडमिक और अन्य पाठ्य सहगामी गतिविधियों के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओएसडी डॉ.अनुपम गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा नाहन महिमा दत्त शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीक्षक विनय सेमवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने सरस्वती देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य केके चंदोला ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा। उन्होंने स्कूल के समूचे कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों को पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जमा एक कक्षा की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर सामूहिक नृत्य से तालियां बटोरीं। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक, राजस्थानी लोकनृत्य, पंजाबी गिद्दा, नेपाली, एकल नृत्य, मराठी नृत्य पेश करके खूब रंग जमाया।
अंत में मुख्यातिथि ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में जमा दो कक्षा में सम्मानजनक स्थान और बोर्ड की परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने के लिए दिव्यांश अग्रवाल, माधव लोहिया, कृपनीत कौर, आस्था सिंघल और इना शर्मा को 15000-15000 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की। इसके अलावा दसवीं कक्षा में हिमाचल में मेरिट प्राप्त करने के लिए अनिका ठाकुर को 10,000 रुपये और ट्राॅफी प्रदान की गई। इस दौरान दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा चंदोला, रानी संगीता सिंह, डॉ.नवीन गुप्ता, डॉ. श्वेता गुप्ता, अमन सभरवाल, डॉ. मनवीत सभरवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

---संवाद

एवीएन स्कूल नाहन के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मंच पर आसीन मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

एवीएन स्कूल नाहन के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मंच पर आसीन मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

एवीएन स्कूल नाहन के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मंच पर आसीन मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

एवीएन स्कूल नाहन के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मंच पर आसीन मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed