फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all himachal muslim welfare society

Sirmour News: चुनावी बैठक बुलाने के फरमान पर मचा घमासान, उखड़ी मुस्लिम सोसायटी

Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
all himachal muslim welfare society
कृप्या बेहतर स्थान दें, समुदाय के बीच बड़ा मामला है..हमारे पास ही खबर है..
विज्ञापन

लीड़ खबर--
चुनावी बैठक बुलाने के फरमान पर उखड़ी मुस्लिम सोसायटी
मुख्य सलाहकार ने दो फरवरी को बैठक बुलाने का जारी किया था फरमान
सोसायटी ने किया खंडन, भविष्य में अनुशासनात्मक कार्रवाई की कही बात
बोले, चुनाव के लिए सोसायटी के राज्य और जिला प्रधान ही हैं अधिकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सलाहकार के दो फरवरी को नाहन में जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी सिरमौर की बैठक बुलाने और इसमें जिला अध्यक्ष व नाहन तहसील के अध्यक्ष पद के चुनाव करवाने के फरमान पर घमासान छिड़ गया है।
मीडिया के माध्यम से चुनावी बैठक की खबर प्रसारित होते ही जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी सिरमौर ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रेस को जारी बयान में जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान प्रधान तीन साल के लिए चुने गए हैं, अभी तो डेढ़ साल भी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में चुनावी बैठक की खबर पढ़कर सभी हैरान हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैसे भी चुनाव के लिए केवल राज्य प्रधान सादिक खान और जिला प्रधान कैप्टन सलीम अहमद ही प्राधिकृत हैं। वह भी इस सूरत में कि जब प्रधान का कार्यकाल पूरा हो गया हो अथवा उनके कार्य में कोई अनियमितताएं हों, इसके अलावा चुनाव का कोई भी कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के चुनाव 30 अक्तूबर 2023 को नाहन में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शकील अहमद शेख की अध्यक्षता में हुए थे। यहां पर सभी सदस्यों ने जिला प्रधान कैप्टन सलीम अहमद को सर्वसम्मति से तीन साल के लिए 29 अक्तूबर 2026 तक जिला प्रधान चुना है।
ऐसे में वीरवार को सोसायटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने प्रेस बयान जारी करके सोसायटी की बैठक दो फरवरी को नाहन में बुलाने और इसमें जिला अध्यक्ष व नाहन तहसील के प्रधान के चुनाव करवाने की बात कही। इसके प्रकाशित होते ही शुक्रवार को जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी सिरमौर के प्रधान कैप्टन सलीम अहमद ने जिला कार्यकारिणी, सदस्यों और ब्लॉक प्रधान की ओर से दो फरवरी को बुलाई बैठक का खंडन करते हुए भविष्य में इस तरह का गलती से भी समाचार देने वाले के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने के लिए केवल राज्य प्रधान और जिला प्रधान ही प्राधिकृत हैं।

---बाक्स
स्थगित कर दी गई है बैठक
ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने बताया कि दो फरवरी को नाहन में जो जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी की बैठक बुलाई गई थी, उसे स्थगित कर दिया गया है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed