फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Albendazole medicine given to children in Kent school

Sirmour News: कैंट स्कूल में बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

Thu, 20 Feb 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Albendazole medicine given to children in Kent school
डॉ. छवि बंसल ने दवाई खाने के बताए फायदे
विज्ञापन


पेट में कीड़े होने से खून की कमी का शिकार होते हैं बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले में शुरू हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से कैंट स्कूल नाहन में बच्चों को एल्बेंडाजोल और छोटे बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 135 बच्चों और स्कूल स्टाफ को दवा खिलाई और जागरूक किया।

टीम में शामिल डॉ. छवि बंसल ने कहा कि देश की 50 फीसदी महिलाएं गर्भधारण के दौरान एनीमिक पाई जाती हैं। इसका मुख्य कारण पेट के कीड़े हैं। जो साफ सफाई न रखने और खेलकूद की वजह से खासकर बच्चे इसका शिकार होते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली और एक से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जा रही है। एल्बेंडाजोल पेट में कीड़ों की सफाई करेगी और बच्चों में खून की कमी नहीं होगी। बता दें कि सिरमौर में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के 172526 बच्चों को एल्बेंडाजोल और 1 से 5 वर्ष के 40204 बच्चोंं को विटामिन-ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 646 आशा और 42 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की खुराक पिलाई जा रही है। बाकी छूटे बच्चों को 27 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल स्वास्थ्य शिक्षक कृष्णा राठौर, डॉ. अंजू, डॉ. सुनील, सीएचओ अदिति और आशा कार्यकर्ता के अलावा मुख्य अध्यापिका सीमा, अंजना कुमारी, प्रीति महाजन, संजीव, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed